विभिन्न मागों को लेकर अनशन पर बैठे छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमनारायण वर्मा सहित अन्य लोगों से महापौर यादव ने की चर्चा, जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगंाव के कर्मचारियों को समय पर वेतन, भविष्य निधि की राशि नियमित जमा करने के अलावा आम जनता को समुचित पेयजल, साफ सफाई एवं अन्य मूलभूत समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमनारायण वर्मा अपने साथियों के साथ अनशन पर बैठे थे, जिनसे महापौर मधुसूदन यादव उनकी मागों पर सार्थक चर्चा कर जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
उल्लेखनीय है कि प्रेमनारायण वर्मा अपने साथियों के साथ निगम कर्मचारियों के वेतन, भविष्य निधि के अलावा दोनों समय पेयजल सप्लाई, हिटवे को ध्यान में रखकर समुचित साफ सफाई, दवा छिड़काव सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर कल से अनशन पर बैठे थे, उनसे चर्चा करने आज महापौर मधुसूदन यादव अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा एवं अधिकारियों से साथ अनशन स्थल पहुंच उनसे चर्चा किये।
चर्चा उपरांत महापौर श्री यादव ने कहा कि इस वर्ष मोहारा शिवनाथ नदी में जल स्तर गत माह से ही कम हो गया है, मोंगरा एवं मटियामोती से पानी लिया जा रहा है, जिसे आने से भी बीच के ग्रामवासियों द्वारा रोका जाता है, जिस वजह से 3 दिन में पहंुचने वाला पानी 10 दिन में पहुंचा, इसी प्रकार अन्य व्यवधान के कारण पानी संग्रहण मे कमी आई, जिस वजह से एक समय पानी सप्लाई की जा रही थी, जनहित में जिसे 2 दिन में 3 टाईम सप्लाई किया जा रहा है। इसके अलावा तालाबों का संरक्षण एवं कुंआ सफाई के लिये प्रक्रिया के अलावा पेयजल आपूर्ति के लिये अन्य प्रयास किये जा रहे है।
महापौर श्री यादव ने कहा कि सभी कर्मचारियों का मार्च तक नियमित वेतन दिया जा रहा है, अधिकारियों का वेतन देना प्रक्रियाधीन है। इसी प्रकार प्लेसमेंट कर्मचारियों का लंबे समय का लंबित वेतन भी दिया जा रहा है, जिसकी अवधि में कमी हुई है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान भी प्राथमिकता तय कर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपके सभी मांगों पर विचार कर निराकरण किया जायेगा, इस संबंध में आपके साथ बैठकर चर्चा की जावेगी। उन्होंने सभी पहलुओं पर सार्थक चर्चा कर अनशन समाप्त करने निवेदन किया और प्रेमनारायण वर्मा को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
इस अवसर पर उपायुक्त मोबिन अली, सेवानिवृत्त नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दुर्गा राम साहू सहित चंद्रिका प्रसाद सिन्हा एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!