मोतीपुर में रामनवमी पर हुआ भजन जगराता

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। हिंदू सनातन धर्म परिवार मोतीपुर द्वारा हिंदू नव वर्ष एवं रामनवमी के अवसर पर 6 अप्रैल, दिन-रविवार को आजाद चौक, मोतीपुर में भजन जगराता का महा आयोजन किया गया। भजन जगराता में बड़ी संख्या में श्रोता समाज व माताएं-बहनें शामिल हुए।
समिति के अध्यक्ष धरम यादव ने बताया कि नवनीत मित्र मंडल द्वारा आकर्षक भजन जगराता मंत्रमुग्ध कर दिया, इसके साथ-साथ विगत वर्ष 22 जनवरी 2024 में अयोध्या के राम मंदिर में रामलाल जी स्थापना में जो मातृ शक्ति द्वारा घर-घर जाकर चावल की पोटली और मंदिर की फोटो आमंत्रण के रूप में प्रदान किए थे और सुबह प्रभातफेरी के माध्यम से लोगों को राम-राम जाप जयकारा के माध्यम से जगाते थे उन मातृ शक्तियों व बच्चों को सम्मान किया गया। साथ ही मोतीपुर में महाकाल भक्तों, फाग समिति, शिक्षा संस्कार फाऊंडेशन के सभी बच्चों को एवं महाकालेश्वर मंदिर में नवरात्रि मंदिर में अपनी सेवा दिए, उन सभी भाईयों को भी राम-नाम पट्टी से सम्मान किया गया। वहीं जस जगराता परिवार को स्मृति चिन्ह के रूप में प्रभु राम को फोटो फ्रेम भेंट किया गया।
उक्त आयोजन में प्रीतम यादव, प्रवीण यादव, रोहित यादव, त्रिलोक निर्मलकर, गोपाल निर्मलकर, मनोज, आश्विन यादव, रोहित महिलांग, सोनू कोसरे, महेंद्र यादव, मधु राजपूत, रोहित शर्मा, पुरूषोत्तम देवांगन, दीपक साहू, सेवन मंडले, हेमंत सेन, जयकिश जंघेल, अतुल यादव, अजय यादव, राजा देवांगन, बबलू जंघेल, रितेश ओंकार, संजू हिमांशु, रूपेश द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!