विहिप बजरंग दल की सनातनियों से अपील, उत्साह और धूमधाम से मनाए हिंदू नववर्ष : सुनील सेन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। सनातानियों के नववर्ष चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है, जिस परिवेक्ष्य में बजरंग दल जिला संयोजक सुनील सेन ने संगठन की ओर से प्रेस नोट जारी कर समस्त सनातनी हिंदू जनों से खूब प्रेम उत्साह उमंग के साथ नववर्ष मानने की अपील की है। श्री सेन ने कहा हमारे हिंदू युवा पीढ़ी को यह समझना चाहिए कि हमारी मूल संस्कृति क्या है, ब्रह्म पुराण में इस बात का वर्णन मिलता है कि भगवान विष्णु ने सृष्टि के निर्माण का कार्य ब्रह्म देव को सौंपा और चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली प्रतिपदा तिथि पर ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। इसलिए इस तिथि से ही हिंदूओं में विशेष महत्व दिया जाता है और इसे नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। साथ ही साथ इस चैत्र प्रतिपदा (मार्च) में प्रकृति और धरती का एक चक्र पूरा होता है। 1 जनवरी में प्रकृति का चक्र पूरा नहीं होता। सिर्फ तारीख बदलती है, कैलेंडर बदलता है, धरती के अपनी धूरी पर घुमने और धरती के सूर्य का एक चक्कर लगाने लेने के बाद जब दूसरा चक्र प्रारंभ होता है। असल में वही नववर्ष होता है। नववर्ष में नए सिरे से प्रकृति में जीवन की शुरुआत होती है, वसंत की बहार आती है। इस नववर्ष पर समस्त हिंदू समाज घर के ऊपर भगवा ध्वज लगाए, परिवारजनों के साथ मंदिर जाए, दान पुण्य कार्य करें। स्थानीय जीवो गौवंश और स्वानों को भोजन उपलब्ध कराए और मां आदि शक्ति की आराधना करें, जिससे हमारे समाज का एक परिवार कल्याणकारी और पुण्यात्मा हो, साथ ही विश्व कल्याण की प्रार्थना करें।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!