नए साल पर पूनम कालोनी के शिव मंदिर में श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ

अपने दोस्तों को शेयर करें :


राजनांदगांव। राजीव दीक्षित मंच छत्तीसगढ़ जिला इकाई राजनांदगांव के द्वारा आज भारतीय नवसंवत्सर, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी-पड़वा विक्रम-संवत् वर्ष 2082 सनातन नववर्ष के पावन अवसर पर श्रीहनुमान चालीसा जी का पाठ किया गया।
स्थानीय पुनम कालोनी स्थित शिव मंदिर में समाजसेवी आरपी श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति में श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ संकीर्तन किया जाकर समाज व राष्ट्र के लिए मंगलकामना की गयी व उपरांत में प्रसादी वितरित की गयी। इसके पूर्व वैज्ञानिक व समाजसेवी पूज्य भाई राजीव दीक्षित जी के व्याख्यान का सामुहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम में मंच के संस्थापक अध्यक्ष आनन्दकुमार श्रीवास्तव सहित धीरज द्विवेदी, कमलेश वैष्णव, विवेक श्रीवास्तव, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!