लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

खैरागढ़। 13 मार्च गुरुवार की रात में खैरागढ़ पुलिस के द्वारा होली के मौके पर पर रात्रि में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले युवक को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया 13 मार्च की रात्रि में सिद्धांत पिता हरि डड़सेना गुरुवार की रात्रि में तकरीबन 8.30 बजे अपनी मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 08-बीए 2413 में सवार होकर लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन को दौड़ा रहा था।
यह घटना शहर के मुख्य मार्ग पालिका के पास की बताई जा रही है। आम लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। खैरागढ़ पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने उसे मौके पर रोका और पूछताछ किया। पुलिस जांच में पाया गया कि सिद्धांत ने मोटर व्हीकल एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध किया है, इसके तहत धारा 281 बीएनएस और धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाना लेकर गए और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग करने वालों पर कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!