अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ओड़िसा सरकार ने खैरझिटी की दमयंती सोनी को किया सम्मानित

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ओडिसा सरकार ने राजनांदगांव जिले की ग्राम खैरझिटी की श्रीमती दमयंती सोनी को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार ओडिसा में आयोजित माईनिंग एक्सपो कार्यक्रम में श्रीमती दमयंती सोनी शामिल हुई। श्रीमती दमयंती सोनी ने जेसीबी मशीन एवं अन्य भारी मशीनों को चलाकर अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। छत्तीसगढ़ की एकमात्र ऑपरेटर होने के कारण माईनिंग कंपनीयों ने सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती दमयंती सोनी दिसम्बर माह में ग्रेटर नोएडा और जनवरी में चले भारत मोबिलीटी एक्सपो दिल्ली एनसीआर में भी बड़ी मशीनों को चलाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। वह एक उम्रदराज महिला होने के बाद भी अपनी मेहनत और हिम्मत का परिचय देकर अपने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करती रहेगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :