इंडियन ओवरसीज बैंक राजनांदगांव ने महिला दिवस पर आयोजित किया एसएचजी लोन मेला

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा महिला दिवस के अवसर पर एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) लोन मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सुरूचि सिंह, लीड बैंक के लीड डिस्टि्रक्ट मैनेजर मनीष शर्मा और इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा प्रबंधक श्रीमती समीक्षा साहू उपस्थित रहीं।
इस मौके पर एसएचजी से जुड़ी महिलाओं को लोन स्वीकृत किए गए और बैंक द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक समीक्षा साहू ने बताया कि इंडियन ओवरसीज बैंक ने खासतौर पर उन महिलाओं के लिए महिला सक्षम योजना और स्त्री शक्ति योजना शुरू की है, जो स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी हुई हैं और समय पर लोन चुकाती हैं। इन योजनाओं के तहत महिलाओं को बेहद कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके उद्यमशीलता के सपनों को साकार करना था। इंडियन ओवरसीज बैंक का यह प्रयास महिला विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और बैंक की नई योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!