जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में पुनऊराम फूलकंवरे अध्यक्ष निर्वाचित, शंकर प्रसाद तिवारी बने उपाध्यक्ष

अपने दोस्तों को शेयर करें :

मोहला। स्थानीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के लिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न हुआ। पीठासीन अधिकारी श्री हेमेंद्र भूआर्य, सहायक पीठासीन अधिकारी श्रीमती अनुरीमा टोप्पो एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंवदा रामटेके की मौजूदगी में जनपद पंचायत के लिए निर्वाचित जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन किया। जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के लिए श्री पूनऊराम फूलकंवरे अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है। इसी प्रकार श्री शंकर प्रसाद तिवारी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुआ है।
उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के लिए कुल 17 जनपद सदस्य निर्वाचित हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए श्री शत्रुघन चुरेंद्र एवं श्री पूनऊराम फूलकंवरे के बीच निर्वाचन हुआ। इनमें से पुनऊराम फूलकंवरे के पक्ष में 9 सदस्यों ने मतदान किया। श्री शत्रुघन चुरेंद्र के पक्ष में 8 सदस्यों ने मतदान किया। इस प्रकार श्री फूलकंवरे 1 वोट से निर्वाचित घोषित किया गया।
इसी प्रकार उपाध्यक्ष के लिए श्री मुकुंद जनबंधु एवं श्री शंकर प्रसाद तिवारी के बीच निर्वाचन हुआ। इनमें 7 सदस्यों ने श्री मुकुंद जनबंधु के पक्ष में एवं श्री तिवारी के पक्ष में 10 सदस्यों ने मतदान किया। इस तरह से शंकर प्रसाद तिवारी 3 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!