प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर रेकी पर बिफरे जिला संयुक्त महामंत्री ओमप्रकाश साहू

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के घर रेकी मामले में जिला कांग्रेस कमेटी संयुक्त महामंत्री ओमप्रकाश साहू ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एक साल में सभी मामले में फेल हुई है। सरकार विकास के कुछ काम तो नहीं कर पा रही है, तो ईडी, पुलिस व अन्य का सहारा ले रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा लगातार भाजपा सरकार के झूठे वादे की पोल खोल रहे है, जिससे सरकार तिलमिला गयी है, जिसमे पुलिस का सहारा लेकर रेकी करवा रही है। संयुक्त महामंत्री ओमप्रकाश साहू ने सरकार को घेरते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि चाहे सरकार कुछ भी कर लें, हम डरने वाले नहीं है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस के साथ व जनता के साथ है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!