ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने से आगे की दिशा तय होगी : डा. रमन सिंह

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत से उत्साहित पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज सुबह जमातपारा स्थित मां शीतला के दर्शन कर राजनांदगांव के साथ प्रदेश के अमन-चैन की प्रार्थना की। तत्पश्चात स्पीकर हाउस में सभी विजय 39 पार्षदों के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि पांच वर्षों तक जनता जनार्दन का आशीर्वाद के रूप में आप पार्षद बने है, सबसे कठिन चुनाव के पहले पड़ाव को आपने पार किया है, अब आगे मंत्रीए विधायक सांसद की सीडी चढ़ सकते है। जीत के बाद
वार्ड की छोटी छोटी मूलभूत समस्याओं की तरफ विशेष ध्यान देकर जनता का दिल जीतना आप सभी का उद्देश्य होना चाहिए, घमंड, गुरूर और अहंकार को जनता कभी पसंद नहीं करती।
डॉ. रमन सिंह ने अपने पार्षद काल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे किसी भी जवाबदारी को छोटा नहीं समझते थे, नाली साफ करवाने से लेकर स्ट्रीट लाइट की समस्या का त्वरित निराकारन कर जनता का मान समान जरूर करें। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी की जनता बहुत ही संवेदनशील है, संस्कारधानी ने उन्हें सासंद से लेकर तीन बार मुख्यमंत्री भी बनाया और आज मैं राजनांदगांव की जनता के कारण ही विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी जवाबदारी निभा रहा हूं। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बड़ी संजीदगी के साथ जनता की सेवा करने वाले नेता ही बार.बार चुने जाते हैं।
इस दौरान सांसद संतोष पांडे ने भी नव निर्वाचित पार्षदों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मोदी गारंटी को समय पर विष्णु देव साय सरकार ने पूरा किया, जिसके कारण आज जनता का भाजपा पर पूरा भरोसा है। इस भरोसे को कायम रखने के लिए अभी से अपने-अपने वार्ड में जनता की सेवा में जुट जाए।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि निगम में पारदर्शिता के साथ जनता की हित में सभी कार्य संपन्न किए जाएंगे और अटल संकल्प पत्र को भी समान के साथ पूरा किया जाएगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से सांसद संतोष पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, नगर निगम चुनाव के संयोजक अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन बघेल, रमेश पटेल, सौरभ कोठारी, नीलू शर्मा, शिव वर्मा, राजेंद्र गोलछा, भावेश बैद, योगेश दत्त मिश्रा, आकाश चोपड़ा, गिनी चावला, रघुवीर वादवा सहित सभी प्रमुख नेता उपस्थित थे।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनेश गांधी एवं प्रदीप गांधी के ज्येष्ठ भ्राता के दुखद निधन पर संवेदना व्यक्त करने हेतु डॉ. रमन सिंह डोंगरगांव के लिए रवाना हो गए।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!