मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वीप संगोष्ठी के लिये आयुक्त ने किया समिति का गठन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत स्वीप कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन, संचालन एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने कार्य योजना बनाकर गतिविधिया संचालित करने नगरीय क्षेत्र में समिति गठित करने जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल द्वारा निर्देश दिये गये थे। निर्देशानुसार निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने समिति का गठन कर अधिकारियों को दायित्व सौपा है।
स्वीप संगोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार निगम सीमा क्षेत्र में स्वीप संगोष्ठी आयोजित करने एवं शत-प्रतिशत मतदान के लिये जागरूकता लाने कार्यक्रम आयोजित करने समिति का गठन किया गया है। सभी आयोजन नोडल अधिकारी मोबिन अली, उपायुक्त के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया जायेगा। स्वीप संगोष्ठी, संकल्प पत्र भरवाने एवं शत-प्रतिशत मतदान के लिये जागरूक करने के लिये अपने-अपने वार्ड के प्रभारित वार्ड में उप अभियंताओं को दायित्व सौपा गया है, जिसके सहयोगी संबंधित वार्ड के आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका, महिला संगठक, सहायक राजस्व निरीक्षक तथा स्वच्छता दीदी व वार्ड प्रभारी रहेगे। इसी प्रकार मतदाता शपथ, संकल्प पत्र भराने के अलावा मतदाता जागरूकता रैली, मोटर सायकल रैली व रंगोली प्रतियोगिता वार्ड में आयोजित किये जायेगे, उपरोक्त सभी कार्यक्रम 28 मार्च 2024 से प्रारंभ किये जायेगे।
निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में आज नगर निगम सभागृह में अधिकारियों व कर्मचारियों के मध्य स्वीप संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शत-प्रतिशत मतदान एवं मतदान के लिये प्रेरित करने शपथ ली गयी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी व उपायुक्त श्री अली ने संबोधित करने हुये कहा कि 26 अपै्रल 2024 को राजनांदगांव लोकसभा के लिये मतदान होना है, लोकसभा में शत-प्रतिशत मतदान करने जागरूगता लाना है, इसके लिये विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जावेगी। निगम सीमाक्षेत्र में मतदाता शपथ, संगोष्ठी, रैली व रंगोली प्रतियोगिता आयुक्त के नेतृत्व में आयोजित किया जाना है।
उपायुक्त श्री अली ने कहा कि पूर्व में मतदान करने की आयु 21 वर्ष निर्धारित भी, जिसमें संशोधन कर अब 18 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गयी है। जिसके लिये कानून में संशोधन किया गया और 1988 में जो कानून पास हुआ जो 61 संशोधन रूप में 1989 में कानून लागू हुआ तब से 18 वर्ष की आयु के युवक युवती मतदान में हिस्सा ले रहे है। उन्होंने कहा कि आज मतदान का प्रतिशत तो बढ़ा है, फिर भी 30 से 35 प्रतिशत लोग मतदान करने नही जाते, जिसे ध्यान में रखकर हर निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने, शत-प्रतिशत मतदान करने जागरूकता अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा निर्वाचन में सत्प्रतिशत मतदान के लिये जागरूकता अभियन चलाना है, इसके लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मतदान करने प्रेरित करना है।
स्वीप संगोष्ठी सभा में उपायुक्त श्री अली ने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर निगम में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्र.कार्यपालन अभियंता कामना çंसह यादव, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, सहायक लेखा अधिकारी राकेश नंदे, महापौर परिषद के सचिव संजीव कुमार मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोकतंत्र को मजबूत करने मतदान करने शपथ ली एवं मतदान करने शपथ पत्र भरा गया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!