बाइक से खतरनांक स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने वसूला 4100 रूपये जुर्माना

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। 11 एवं 12 जनवरी 2025 को आरोपी करन नागपुरिया पिता ओमप्रकाश नागपुरिया, उम्र-21 साल, निवासी-दीनदयाल कॉलोनी, चिखली, गली नंबर-2, राजनांदगांव द्वारा महाराणा प्रताप चौक से आरके नगर चौक तक खतरनाक तरीके से बाइक में स्टंट कर विडियो बनाकर वाट्सअप स्टेटस लगाकर सोशल मीडिया मे वायर किया गया था। जिस पर सायबर सेल एवं बसंतपुर व यातायात पुलिस द्वारा पतासाजी कर दिनांक 12.01.2025 को डीयूके वाहन क्रमांक सीजी 07-बीडब्ल्यू 8717 बाईक सहित आरोपी को पकड़¸ कर थाना बंसतपुर लाकर फटकार लगाकर उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, बिना हेलमेट धारा 194 (घ), तेज गति से वाहन चलाने धारा 183 (1) (क), बिना नंबर धारा 50 (2) मौके पर कागजात पेश नहीं करना 130 (3)/ 177 के तहत कार्यवाही कर 4100 रूपये जुर्माना वसूला गया।
यातायात पुलिस की आम जनता से अपील है कि यातायात नियमो का पालन करें, ओव्हर स्पीड न चलाये, स्टंटबाजी न करें, नियंत्रित गति में वाहन चलाये एवं सुरक्षित रहें।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!