कलेक्टर ने निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ अभियान के संबंध में ली जानकारी

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जिले में संचालित निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान के संबंध में जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि 7 दिसम्बर से 24 मार्च निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत टीबी के शंकास्पद मरीजों की खोज, उच्च जोखिम समूहों वाले व्यक्तियों का चिन्हांकन, कुष्ठ शंकास्पद मरीजों की खोज (एलसीडीसी), वयोवृद्ध स्वास्थ्य संरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत वयोवृद्ध की हेल्थ प्रोफाइल के साथ सूची बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारी से अपने कार्यालयों से निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ की शपथ लेने के लिए आग्रह भी किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, आयुक्त नगर निगम अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!