पुलिस ने किया होटल, ढाबा एवं लॉज का आकस्मिक निरीक्षण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। डोंगरगढ पुलिस द्वारा अपराध के रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबा एवं लॉज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं होटल, ढाबा एवं लॉज संचालकों, कर्मचारियों को नियमों का पालन करते हुये होटल, ढाबा एवं लॉज में आने व ठहरने वाले व्यक्तियों का पूर्ण पता-पहचान पत्र सहित, आने-जाने एवं ठहरने के कारण सहित जानकारी रखने एवं रजिस्टर में इन्द्राज करने साथ ही संदिग्ध लगने पर तत्काल थाना को सूचना देने हेतु समझाईश दिया गया है। साथ ही होटल, ढाबा एवं लॉज में लगे खराब सीसीटीवी कैमरा को तत्काल ठीक करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!