कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाये रखने के लिये चलाया गया चेकिंग अभियान

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों एवं यातायात शाखा को निर्देश दिया गया था कि आये दिन बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को मद्देनजर रखते हुये अपने-अपने थाना-चौकी क्षेत्रों में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। जिसके तहत् दिनांक 22.12.2024 को थाना बंसतपुर पुलिस द्वारा 8 प्रकरण में 8 वाहन चालक से 2400 रूपये, थाना छुरिया पुलिस द्वारा 1 प्रकरण में 1 वाहन चालक से 300 रूपये व यातायात पुलिस द्वारा 76 प्रकरणों में 76 वाहन चालकों से 23200 रूपये समन शुल्क लेकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में 87 प्रकरण में 87 वाहन चालकों से 25900 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया गया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!