महावीर वार्ड नं. 37 से नदीम बडगूजर की प्रबल दावेदारी, वार्डवासियों की पहली पसंद

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के आम चुनाव के तारतम्य में जिले के सभी नगरीय निकायों के पार्षद पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया जिला पंचायत के सभागार में गुरूवार 19 दिसंबर को संपन्न हुई। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब पार्षद चुनाव लड़ने और अपने जमीन खोजने के लिए राजनीतिक सरगर्मी बढ़ना तय हो गया है। आरंभ से अंत तक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न आरक्षण की कार्यवाही लाटरी पद्धति से पूर्ण कराई गई। जिसमें शहर के वार्डों के आरक्षण में वार्ड क्रमांक 37 महावीर वार्ड अनारक्षित घोषित किया गया।
इसी कड़ी में महावीर वार्ड क्रमांक 37 से नदीम बडगूजर ने अपनी प्रबल दावेदारी भाजपा से की है। जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख की टीम के सक्रिय पदाधिकारी नदीम बडगूजर के पार्षद पद हेतु वार्ड नंबर 37 महावीर वार्ड से प्रबल दावेदारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वार्डवासियों में खूब पसंद किया जा रहा है। जनाब शेख के संगठन में रहते हुए इन्होंने विभिन्न पदों पर बेहतर दायित्व संभाला है। अभी वर्तमान में जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दो बार शहर अध्यक्ष बने हुए हैं। वार्ड वासियों के हित में भी कई कार्य किए हैं। जनाब बडगूजर वार्ड में सभी कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। साथ ही वार्ड के लोगों के साथ अच्छा मधुर व्यवहार है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा ताल मेल हैं। महावीर वार्ड नंबर 37 की जनता में जनाब बडगूजर की दावेदारी से खुशी की लहर दौड़ गई है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!