संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया प्रवेश उत्सव

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, रजनांदगांव में दिनांक 17 अक्टूबर 2024, दिन-गुरूवार को नव प्रवेशित छात्राध्यापकों के साथ महाविद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा द्वारा मां सरस्वती के करकमलो पर पुष्प अर्पित कर किया गया। नव प्रवेशित छात्राध्यापकों ने अपना व्यक्तिगत परिचय दिया। परिचय के उपरांत महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा उन्हें आगामी दो वर्षों में एक उच्च कोटि के शिक्षक के रूप में अपना भविष्य निखारने की मंगलकामना के साथ सभी प्रशिक्षणार्थियों का मुंह मीठा करा कर उपहार स्वरूप (शिक्षक की ताकत) कलम (पेन) प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक एवं नव प्रवेशित छात्राध्यापकों ने अपनी-अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!