
राजनां exदगांव: कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली खबर वायरल हुई थी, जिसमें किसी ने ट्वीट कर एयर इंडिया की एक फ्लाइट को उड़ाने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस घटना के तार राजनांदगांव से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार का नाबालिग युवक इस ट्वीट के पीछे था, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मच गया। अब इस मामले में युवक को आज सुबह से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य राष्ट्रीय जांच एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, कल सुबह तक सीबीआई भी इस मामले में पूछताछ के लिए राजनांदगांव पहुंचेगी

