माननीय सांसद संतोष पांडेय को श्री दुर्गा पूजा एवं शतचंडी महायज्ञ का निमंत्रण

अपने दोस्तों को शेयर करें :


रजनांदगांव। श्री दुर्गा वार्षिक उत्सव समिति, शक्ति धाम, दुर्गा चौक द्वारा इस वर्ष 75वां दुर्गा पूजा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज समिति के पदाधिकारियों ने माननीय सांसद श्री संतोष पांडेय जी को कार्यक्रम का विधिवत निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष खेमचंद देवांगन, सचिव रितेश देवांगन, कोषाध्यक्ष अजय देवांगन, संजय देवांगन, अंकित देवांगन, सन्मय श्रीवास्तव, संकल्प श्रीवास्तव, कैलाश निर्मलकर, चंद्रप्रकाश यादव सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

समिति ने बताया कि इस वर्ष विशेष आयोजन होने जा रहा है क्योंकि यह दुर्गा पूजा का 75वां वर्ष है। आज़ादी के समय से ही माता रानी की स्थापना निरंतर की जा रही है, और इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए शतचंडी महायज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है।

सांसद महोदय ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आयोजन को शुभकामनाएं दीं और अपनी उपस्थिति की सहमति दी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :