
।राजनांदगांव: मणी भास्कर गुप्ता बनी शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष
राजनांदगांव के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक, शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के रूप में भाजपा कार्यकर्ता मणी भास्कर गुप्ता की नियुक्ति की गई है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए गांदमार के नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वर्तमान में वे नगर निगम की पार्षद भी हैं, जिससे उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
महाविद्यालय में इस नियुक्ति को महिला शिक्षा और स्थानीय विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मणी भास्कर गुप्ता का कहना है कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे और महाविद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
शहर के विभिन्न संगठनों और राजनांदगांव के नागरिकों ने भी मणी भास्कर गुप्ता को इस नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
।
।