जानलेवा आकाशीय बिजली घटना दुःखद : मधुसूदन यादव

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनादंगॉव। जिला एवं विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोरातराई में जानलेवा आकाशीय बिजली गिरने कि घटना में 8 लोगों की मृत्यु को दुःखद बताते हुए पूर्व सांसद मधुसूदन ने पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहॅुचकर स्थानीय जनता से घटना की जानकारी ली एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जाकर भी मृतको के परिजनों से मुलाकात की। पूर्व सांसद ने घटना स्थल पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को आज ही सहायता राशि स्वीकृत करने निर्देशित किया तथा सभी स्कूलों में शोक सभा आयोजित करने के संबंध में कलेक्टर राजनांदगॉव से चर्चा की।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!