पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने लिया गणपति का आशीर्वाद, शहर की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह गणेश पंडाल पहुंचे और भगवान गणेश का आशीर्वाद लेकर शहर की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। गणेश उत्सव के मौके पर शहरवासियों के साथ अभिषेक सिंह ने भी गणपति बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

अभिषेक सिंह के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सांसद ने पंडाल में भंडारा का आनंद लिया। इसके बाद उन्होंने पूरे पंडाल का भ्रमण किया और गणेश उत्सव की सजावट की सराहना की।

#*मित्र मंडल द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हुए शामिल*#

गणेश पंडाल के बाद, अभिषेक सिंह मित्र मंडल द्वारा आयोजित शहनाज अख्तर के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहनाज अख्तर की गायिकी की प्रशंसा की और धार्मिक माहौल का आनंद लिया। अभिषेक सिंह का पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और शहरवासियों से मिलना-जुलना और उनका उत्साहवर्धन करना सराहनीय रहा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!