आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता भर्ती के संबंध में 20 सितंबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 3 पद एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 4 पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों का निरीक्षण परीक्षण पश्चात वरीयता क्रम अनुसार प्राविधिक मूल्यांकन पत्रक तैयाकर कर जारी कर दिया गया है। जारी प्राविधिक मूल्यांकन पत्रक के संबंध में कोई आपत्ति हो तो 20 सितम्बर 2024 तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) में उपस्थित होकर आवेदन पत्र के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!