राजनांदगांव। नेटबॉल के खिलाड़ी कुणाल साहू पिता तुलेंद्र साहू को छग शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 29 अगस्त 2024 को खेल शिखर कांस्य पदक अलंकरण से सम्मानित किया गया। यह हरियाणा में आयोजित 34वीं जूनियर राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 में कांस्य पदक प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। पूर्व में भी नेटबॉल संघ राजनांदगांव के खिलाड़ी को शहीद राजीव पांडे पुरस्कार एवं जूनियर वर्ग में शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नेटबॉल खेल का नाम रोशन हुआ। नेटबॉल संग राजनांदगांव द्वारा खेल का प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर में प्रतिदिन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है जिला राजनांदगांव नेटबॉल संघ के लगभग 8 से 10 खिलाड़ी प्रतिवर्ष सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छग शासन का प्रतिनिधि करते हैं, जिसमे कुणाल साहू को इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष सुश्री विनीता मदान, मोनू मदान कोच जानकी शरण कुशवाहा सह संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव तथा वरिष्ठ खिलाड़ी भोजराज साहू, रजत खुटेल, ऋषि मेश्राम , पंकज देशमुख अंकित मिंज आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

