दुर्घटना से बचाने निगम का मवेशी धर-पकड अभियान

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। घुमंतु मवेशियों की वजह से चौक चौराहो एवं सड़कों पर होने वाली दुर्घटना को ध्यान में रखकर नगर निगम की टीम द्वारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस पहुंचाया जा रहा है। आज राम दरबार, नेशनल हाईवे, पेंड्री एवं राज इंपिरियर के पास से 11 घुमंतु मवेशियों की धर-पकड़ की गयी और उसे रेवाडीह कांजी हाउस पहुंचाया गया। उल्लेखनीय है कि कई पशु मालिकों द्वारा अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते है, जिससे मवेशी चौक-चौराहों में घुमते एवं बैठे रहते है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जो आमजनों के साथ ही पशुओ के लिये भी खतरनाक है।
मवेशियों को पकड़ने कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा निर्देश दिया गया है। निर्देश के अनुक्रम में निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के निर्देश एवं उपायुक्त मोबिन अली के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा मेवशी धर-पकड़ अभियान चलाकर मवेशी मालिकों को मवेशी बांधकर रखने समझाईस दी जा रही है, समझाईश उपरांत भी कुछ मवेशी मालिक अभी भी मवेशी खुला छोड़ देते है, उन पर अब अर्थदंड अधिरोपित किया जायेगा।
नगर निगम आयुक्त द्वारा घुमंतु मवेशियों को पकड़ने गठित टीम चौक-चौराहों से घुमंतु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में आज राम दरबार, नेशनल हाईवे, पेंड्री एवं राज इंपिरियर के पास से 11 घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़कर रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है एवं उन्हें छोड़ने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदंड लेकर मवेशी छोड़ा जायेगा। आयुक्त श्री गुप्ता ने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिक अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो¸डने की अपील की है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!