जिले में अब तक औसत 682.2 मिमी वर्षा दर्ज, डोंगरगढ़ तहसील में हुई सर्वाधिक 31.5 मिमी वर्षा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2024 से अब तक औसत 682.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जिले के सभी 7 तहसीलों में पिछले 24 घण्टों में औसत 31.5 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक वर्षा डोंगरगांव तहसील में 48 मिमी दर्ज की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घण्टों में डोंगरगढ़ तहसील में 31.5 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 13 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 9 मिमी, घुमका तहसील में 17 मिमी, छुरिया तहसील में 8.4 मिमी, कुमरदा तहसील में 8 मिमी एवं डोंगरगांव तहसील में 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :