राजनांदगांव। पंजीकृत छत्तीसगढ़ प्रान्तीय अखण्ड ब्राह्मण समाज संगठन का 17 जुलाई 2024 को स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम जी के पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री अनुज शर्मा जी विधायक धरसीवां, विशिष्ट अतिथि ज्ञानेश शर्मा पूर्व योग आयोग अध्यक्ष, प्रमोद दुबे सभापति नगर निगम रायपुर, कार्यक्रम अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ.सरिता दुबे संयोजक, श्रीमती भारती किरण शर्मा अध्यक्ष, श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा संरक्षक, निशा तिवारी प्रदेशअध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ के आतिथ्य में वृंदावन हाल रायपुर में सम्पन्न हुआ। इसमें सभी जिला ईकाई, ब्लाक, स्थानीय ईकाई के पदाधिकारियों की गौरवमई उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव संजय शुक्ला के द्वारा पिछले नौ वर्षों के कार्यों का विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भारती किरण शर्मा ने अतिथियों से संगठन के लिए भवन नामांतरण व बीरगांव ईकाई के लिए भी भवन निर्माण सम्बन्धित मांग रखी। समाज के प्रतिभाशाली जो विज्ञान जगत,खेल जगत, संगीत, नृत्य, पेंटिंग, सोसियल मीडिया व अन्य विविध क्षेत्र में राज्य स्तरीय व राज्य से ऊपर स्थान रखने वाले प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं, युवक- युवती, जिसमें जिला-राजनांदगांव से शुभ्रा चौबे को गौधन सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने हेतु सम्मानित किया गया। भूमिका उपाध्याय, अनुजा दुबे, अनंत बाजपेई, भव्या तिवारी, संकल्प शुक्ला, प्रज्ञान तिवारी, यशोदय शर्मा, ओझल पाण्डेय, अरूज शर्मा, अनुषा शर्मा, अंश तिवारी, अरूंधति उपाध्याय, आयुषी शर्मा, प्रगति दुबे, वंशिका शुक्ला, समृद्धि शर्मा, जीवा तिवारी 16 लोगों को प्रतीक चिन्ह, नारियल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के समस्त प्रदेश पदाधिकारी व विभिन्न जिले से आये पदाधिकारियों का प्रतीक चिन्ह, मेडल व नारियल देकर सम्मान किया गया।
प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के जिला राजनांदगांव से श्रीमती वंदना तिवारी ने जिला अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव पद पर सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के द्वारा संगठन के लिए अनेकों उत्कृष्ट कार्य किये, जिसके लिए श्रीमती वंदना तिवारी को पद्मश्री अनुज शर्मा विधायक धरसीवां के कर-कमलों से सम्मानित किया गया। सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज से श्रीमती ममता द्विवेदी, श्रीमती रमा तिवारी, श्रीमती वंदना चौबे, रोहित तिवारी को सम्मान प्राप्त हुआ। डोंगरगांव से श्रीमती अंजू त्रिपाठी, खैरागढ़ से श्रीमती अंजू पाण्डेय, छुईखदान से श्रीमती सरिता शर्मा को सम्मान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला व श्रीमती शंजिता शुक्ला प्रदेश सचिव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। स्थापना दिवस में 23 जिलों से आये सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रश्मि शर्मा महासचिव कोरबा, वन्दना तिवारी उपाध्यक्ष बिलासपुर, प्रिति शुक्ला कोषाध्यक्ष, सुनिता मिश्रा महासचिव, सरिता तरुण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्णिमा तिवारी सचिव नारी प्रकोष्ठ, सीमा दीवान, उपाध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ, वन्दना तिवारी महासचिव राजनांदगांव, कमलेश शर्मा प्रदेश सचेतक, ईश्वर प्रसाद शर्मा संगठन सचिव, हितेश तिवारी प्रदेशअध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, हितेश दीवान, संयोजक, प्रकाश दीवान अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, उमेश मिश्रा, प्रकाश दुबे,गौरव दुबे, अभिनव पाण्डेय, गौरव पाण्डेय की मुख्य रुप से कार्यक्रम आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

