हरियर राजनांदगांव के लिये कलेक्टर अग्रवाल ने बंगला में लगाये नीम व बेल के पौधे

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव शहर को प्रदुषण मुक्त करने तथा चलव बनाबो हरियल राजनांदगांव की परिकल्पना को सकार करने कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मोहला-मानपुर के पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह तथा निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के साथ आज अपने बंगले में पौधरोपण किये। पौधरोपण के तहत उन्होंने नीम एवं बेल के पौधे लगाये। पौधरोपण कर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अपील करते हुये कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उसका संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है, तभी पौधे पेड़ का रूप लेंगे। उन्होंने कहा कि चलव बनाबो हरियर राजनांदगांव की परिकल्पना के साथ राजनांदगांव जिले में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी प्रकार एक पेड़ मां के नाम शासन की सोच को सकार करने लोगों में उत्साह है और जिलेभर में अपनी माता एवं परिवार के नाम लोग पौधरोपण कर उसकी सुरक्षा के लिये शपथ ले रहे है। निगम आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि गत 3-4 वर्षो से नगर निगम द्वारा शहर में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया जा रहा है, इस वर्ष भी सभी वार्डो में स्थान चयन कर पौधरोपण किया जा रहा है। गत वर्ष निगम द्वारा किये गये पौधरोपण का अच्छी तरह से देख-भाल कर रहे है, जिससे अधिकांश पौधे वृक्ष का आकार ले लिये है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने घर एवं संस्थान के सामने लगे वृक्ष की देख-भाल व सुरक्षा करेगा तो हमारा शहर हरा-भरा हो जायेगा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :