राजनांदगांव। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली हेतु नगर निगम सुनियोजित अभियान चलाकर संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर एवं दुकान किराया की वसूली की जा रही है। जुलाई माह में संपत्तिकर में 6.25 प्रतिशत छुट का लाभ देने निगम कार्यालय अवकाश के दिनों में भी निगम कार्यालय के राजस्व विभाग में चालू रहेगा।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के लिये निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर राजस्व का अमला कार्यालय के साथ-साथ घर-घर जाकर संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर एवं दुकान किराया की वसूली कर रही है। साथ ही जनवरी माह से शासन द्वारा निर्धारित छुट का लाभ लेने करदाताओं को समझाईश दी जा रही है। इसी कड़ी में जुलाई माह में संपत्तिकर में 6.25 प्रतिशत छुट का लाभ देने अवकाश (दिनांक 17, 20, 21, 27 जुलाई 2024) के दिनों में राजस्व कार्यालय खुली रहेगी। जहां संपत्तिकर के अलावा जलकर, समेकितकर एवं दुकान किराया भी अदा कर सकते है। अवकाश के दिनों में राजस्व वसूली हेतु राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं दुकान प्रभारी की ड्यूटी लगायी गयी है। आयुक्त श्री गुप्ता ने करदाताओं से जुलाई माह में सम्पत्तिकर का भुगतान कर 6.25 प्रतिशत छुट का लाभ लेने की अपील की है।

