दिनांक 01-11-026 को जीवन आधार पब्लिक चैरिटी ट्रस्ट राजनंदगांव द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलदैहान के सामुदायिक खेल परिसर में गाय संरक्षण-संवर्धन, भारतीय संस्कृति, कला सभ्यता, और परंपरा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम चैरिटी की महिला सदस्य श्रीमती कौशल्या बाई सहारे ने गाय संरक्षण संवर्धन पर प्रकाश डालते हुए कहा गाय मानव जीवन के लिए एक वरदान है गाय हमें पौष्टिक दूध देकर अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करती जिस प्रकार हमारी जन्म देने वाली माता हमें बचपन में अपना दूध पिलाकर हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं उसी प्रकार गाय भी हमें दूध दही से परिपूर्ण कर हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति करती है वह साक्षात लक्ष्मी स्वरूप में देवी माता है
अतः गाय माता की सेवा के साथ पूजा अर्चना के साथ संरक्षण संवर्धन करना हमारा परम कर्तव्य परंतु आज के आधुनिक युग में गायों के प्रति सच्ची निष्ठा और ईमानदारी नहीं रखा जाता इस कारण गायों की स्थिति बेहतर होने के बजाय बतर हो चुकी है इसका दुष्परिणाम मानव जीवन पर भी हो रहा है इसीलिए समस्त मानव जातियों से निवेदन है वह अपना गायों के प्रति संवेदनशील विचारधारा रखकर गाय संरक्षण संवर्धन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे
इसी कड़ी में चैरिटी के मुख्य मार्गदर्शक श्री ओम प्रकाश सहारे ने भारतीय संस्कृति , कला सभ्यता, और परंपरा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा सनातन धर्म परंपरा हम सब भारतीय धर्मनिष्ठ और कर्तव्य परायण है हमारे धर्म में गाय को देवी माता मानकर पूजा अर्चना सेवा संरक्षण संवर्धन करने का विधान है जिससे हमारी भारतीय संस्कृति, कला, सभ्यता और परंपरा चिरायु रहेगी
अतः सभी गाय के प्रति सद्भावना पूर्व के व्यवहार कर गायों की पूजा अर्चना के साथ सेवा संरक्षण करने का दायित्व का निर्वाह हम सब को करना चाहिए
इस प्रकार चैरिटी के मार्गदर्शन से प्रभावित होकर युवाओं ने गायों के प्रति सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करने और पूजा अर्चना के साथ संरक्षण संवर्धन करने का संकल्प लिया






