महापौर परिषद की बैठक में विकास कार्यो की मिली मंजुरी

अपने दोस्तों को शेयर करें :

महापौर परिषद की बैठक में विकास कार्यो की मिली मंजुरी

रोड,नाली, विद्युतीकरण एवं पाईप लाईन विस्तार सहित दुकानो के प्रीमियम निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण विषयो पर लिया गया निर्णय

राजनंादगांव 29 अक्टूबर। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में निर्माण कार्य हेतु निविदा दर की स्वीकृति, पाईप लाईन विस्तार, विद्युतीकरण, सहित निगम स्वामित्व की दुकानो के नवीन प्रीमियम दर का अनुमोदन सहित जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने संबंधी विषयो पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया।
महापौर श्री यादव ने बैठक के संबंध में बताया कि 15वें वित्त आयोग अंतर्गत वार्डो में विद्युतीकरण कार्य के अलावा रोड, नाली निर्माण, इंटरलाकिंग कार्य सहित अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत लखोली कन्हारपुरी से मोहारा बाईपास तक 208.32 लाख रू के आहुत निविदा तथा रेवाडीह चैक से गोकुल नगर तक नाला निर्माण हेतु 250.00 लाख रू. के आहुत निविदा में प्राप्त न्युनतम दर की अनुशंसा की गयी। इसी प्रकार 15वें आयोग अ ंतर्गत जिला अस्पताल के पास से महामाया चैक तक तथा महाजन बाडी से स्टेशन पारा तक 250 एमएम डाया डीआई पाईप लाईन विस्तार के लिए प्राप्त न्युनतम दर की स्वीकृति प्रदान की गयी।
इसी प्रकार राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियो को राशि देने की स्वीकृति तथा समाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत पात्र हितग्राहियो को पेंशन राशि देने तथा जाति प्रमाण पत्र के प्रकरणो की अनुशंसा की गयी। इसी कडी में पुराना गंज मण्डी शाॅपिंग काम्पलेक्स एवं रेल्वे स्टेशन रोड की नवीन व्यवसायिक परिसर के दुकानो का आरिक्षित मूल्य एवं आरक्षण,टांकाघर व्यवसायिक परिसर की दुकाने तथा यातायात नगर स्थित रिक्त भूखण्डो के निर्धारित नवीन प्रीमियम दरो का अनुमोदन के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया।
बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा, सुनील साहू,श्री राजेश जैन रानू, श्रीमती बिना धु्रव, शैंकी बग्गा, श्रीमती केवरा विजय राय,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, आलोक श्रोती, डीलेश्वर प्रसाद साहू एवं राजा माखीजा सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे व कार्यपालन अभियंता (ंसंविदा) श्री यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता श्रीमती ज्योति साहू, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू, राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा,प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!