किसानों और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के मार्गदर्शन एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान तथा डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल के नेतृत्व में आज सुबह 11 बजे राजनांदगांव कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

किसानों को धान टोकन मिलने में आ रही समस्याओं, 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करने, बिजली बिलों में राहत देने, अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने तथा सड़क पुल पुलिया, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेसजन प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे और इनके शीघ्र निराकरण की मांग करेंगे।

अनीस खान ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधायकगण, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और अन्य कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

घेराव कार्यक्रम के लिए सभी कांग्रेसजन आज सुबह 11 बजे महावीर चौक, राजनांदगांव में एकत्रित होंगे। वहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट के सामने ओवरब्रिज के नीचे पहुंचेंगे, जहां धरना-प्रदर्शन कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया जाएगा। इसके बाद इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जायेगा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!