मां पाताल भैरवी के दरबार पहुंचीं एसपी अंकिता शर्मा, जिले की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा मां पाताल भैरवी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने मां के श्रीचरणों में मत्था टेककर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा नगर सहित जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना की।
ज्योत-जंवारा विसर्जन में भी हुईं शामिल
नवरात्रि के समापन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान एसपी अंकिता शर्मा ज्योत-जंवारा विसर्जन में भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मां के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।
शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मां के दर्शन और ज्योत-जंवारा विसर्जन के साथ भक्तिमय वातावरण में नवरात्रि पर्व का समापन हुआ। एसपी अंकिता शर्मा ने जिले में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मां पाताल भैरवी का आशीर्वाद लिया।






