गौरीनगर गौवंश मामले में यदुवंशियों ने खोला मोर्चा, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और तस्करी में लिप्त वाहनों को राजसात करने की मांग

अपने दोस्तों को शेयर करें :

यदुवंशियों ने गौवंश के हत्यारों के विरूद्ध खोला मोर्चा
तस्करी में लिप्त वाहन को राजसात करने की मांग की
गौरी नगर में गत् सप्ताह हुई गौवंश की हत्या कर तस्करी में लिप्त दोषियों के विरूद्ध अब शहर के यदुवंशियों ने मोर्चा खोल दिया है। अपने आराध्य के प्रतीक के कटे सिर और अपमान पर बिफरे समाज ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार घटना पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर दोषियों को सजा दिलाना इसलिए आवश्यक है कि इस प्रकार की गतिविधि और प्रवृत्ति की पुनरावृत्ति न हो। प्रत्यक्ष रूप से लिप्त आरोपियों सहित अप्रत्यक्ष रूप से लिप्त दोषियों को भी पर्दे के सामने लाया जाए। गौवंश के परिवहन एवं तस्करी में लिप्त वाहनों को राजसात कर प्रत्येक गतिविधि से यादव समाज को अवगत कराया जावे। सर्व यादव समाज के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में नेतृत्वकर्ता के रूप में महेश कुमार यादव, भोला यादव, रितेश यादव, शैल यादव, मंजू यादव, मीना यादव, नागेश, विजय, विनोद यादव (बंटी), राधे, दिलीप, मोहित, रिभय यादव सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!