माँ दुर्गा की महाआरती में शामिल हुए तोमर

अपने दोस्तों को शेयर करें :

रायपुर. आरडीए कालोनी टिकरापारा की सँघर्षशील दुर्गोत्सव समिति के पँडाल में शनिवार रात्रि को माँ की महाआरती का आयोजन हुआ. राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर इस महाआरती में आशीर्वाद लेने पहुँचे थे.

इस अवसर पर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष तोमर ने मातारानी की आराधना की. उन्होंने माताजी की पूजा करते हुए कहा कि नवरात्रि की सप्तमी में माँ के कालरात्रि स्वरूप की पूजा होती है.

तोमर ने माँ दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप को भय और शत्रुओं का नाश करने वाला बताते हुए कहा कि यह नवरात्रि टिकरापारा सहित प्रदेश व देश का कल्याण करे. उन्होंने मातारानी के उपस्थित भगतों से भी भेंट की. इस अवसर पर निश्चल शुक्ला सहित समिति के सदस्यों की टीम भी उपस्थित थी.

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!