गौ माता के साथ हो रही घटनाएं बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे पुलिस-प्रशासन -सुनील सेन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव: गौ माता का कटा हुआ सिर मिलने की घटनाएं अत्यंत शर्मनाक, निंदनीय एवं गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसी घटना सामने आना पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर कब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी और प्रशासन केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहेगा?
गौ माता करोड़ों सनातनियों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक हैं। उनकी इस प्रकार की दुर्दशा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।
हम पुलिस-प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में कहना चाहते हैं कि इस बार केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर ठोस कार्रवाई चाहिए। घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और उनके विरुद्ध कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रशासन सनातनी समाज के धैर्य की परीक्षा न ले।
यदि इस बार भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और दोषियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो संस्कारधानी राजनांदगांव का सनातनी समाज एवं विभिन्न आनुषंगिक संगठन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

दोषियों की गिरफ्तारी और कठोर सजा चाहिए।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!