स्लग: राजनांदगांव – जिला कलेक्टर जितेंद्र यादव ने माता के दरबार में श्रद्धालुओं के साथ की यात्रा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

स्लग: राजनांदगांव – जिला कलेक्टर जितेंद्र यादव ने माता के दरबार में श्रद्धालुओं के साथ की यात्रा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
लोकेशन – राजनादगांव

एंकर –
नवरात्रि के पहले दिन राजनांदगांव जिला कलेक्टर जितेन्द्र यादव सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने मां बम्लेश्वरी के दरबार में श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा की। इस दौरान मंदिर की सीढ़ियों, दर्शन मार्ग और मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारी नंगे पैर भक्तों के साथ चढ़ाई करते नजर आए।

VO:
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि जिला कलेक्टर जितेंद्र यादव श्रद्धालुओं के बीच आम भक्त की तरह नंगे पैर सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। साथ में बुजुर्ग, बच्चे और महिला श्रद्धालु भी हैं। दोनों तरफ प्रसाद और खिलौनों की दुकानें सजी हैं और बड़ी संख्या में भक्तों का आना-जाना लगा है। प्रशासन का उद्देश्य जमीनी हकीकत को समझना और सुरक्षा, सफाई, पेयजल और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था को परखना है।
दुकानदारों और श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। नवरात्रि मेले में लाखों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही 1100 से अधिक पुलिस बल और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की है।

क्लोजिंग:
कलेक्टर एवम प्रशासन की इस पहल से श्रद्धालुओं में भी उत्साह है कि अधिकारी खुद उनके साथ यात्रा कर व्यवस्थाओं को देख रहे हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!