सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से नागरिकों को मिली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

अपने दोस्तों को शेयर करें :

सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से नागरिकों को मिली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

  • जनमन पत्रिका, ब्रोशर एवं पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण कर नागरिकों को किया गया जागरूक
  • किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने किया गया प्रेरित राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छुरिया विकासखंड में आयोजित विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना। स्टॉल के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, शासकीय सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। इस दौरान नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
    शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध कराई गई। विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, किसान कल्याण एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं से संबंधित ब्रोशर, पाम्पलेट्स तथा पुस्तिकाओं का नागरिकों को नि:शुल्क वितरण किया गया। जनमन पत्रिका के माध्यम से नागरिकों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, विकास कार्यों, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। वहीं योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
    जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में पहुंचे नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री प्रदान की। विशेष रूप से किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं तथा महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों को उनके लिए संचालित जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। स्टॉल के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाया गया, ताकि पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ ले सकें। नागरिकों ने जनमन पत्रिका एवं योजनाओं से संबंधित उपयोगी प्रचार सामग्री प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा जनसंपर्क विभाग की इस पहल की सराहना की।
अपने दोस्तों को शेयर करें :