ख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से हेमंत कुमार रात्रे की उच्च शिक्षा को मिला संबल

अपने दोस्तों को शेयर करें :

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से हेमंत कुमार रात्रे की उच्च शिक्षा को मिला संबल

  • 2 लाख 11 हजार 200 रूपए की आर्थिक सहायता से इंजीनियरिंग की पढ़ाई में मिली मदद राजनांदगांव 09 अक्टूबर 2026। शासन द्वारा आर्थिक कठिनाइयां प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में बाधा को दूर करने एवं श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से लाभान्वित होकर डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम चांदो निवासी श्री टुमन सतनामी के पुत्र श्री हेमंत कुमार रात्रे को उच्च शिक्षा के लिए 2 लाख 11 हजार 200 रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।
    श्री टुमन सतनामी ने बताया कि उनके पुत्र हेमंत कुमार रात्रे वर्ष 2025 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग (ईसीई) पाठ्यक्रम के चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। योजना से प्राप्त सहायता राशि से उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक पुस्तकें, कॉपियां एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने में मदद मिली।
    मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने और उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक बन रही है। श्री टुमन सतनामी ने मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के माध्यम से अपने पुत्र हेमंत कुमार रात्रे को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
अपने दोस्तों को शेयर करें :