राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ी सरयूपारीय ब्राह्मण सभा, जिला राजनांदगांव की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कर लिया गया है। आयोजित त्रिवर्षीय चुनाव में शरद तिवारी को पुनः अध्यक्ष चुना गया है।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
चुनावी प्रक्रिया के तहत अशोक तिवारी और आशीष शर्मा (पीलू) को उपाध्यक्ष, कौशल शर्मा को कोषाध्यक्ष, महेंद्र शुक्ला को पुनः सचिव तथा अरविंद तिवारी को सह-सचिव नियुक्त किया गया। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा और दिनेश तिवारी ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया। चुनाव के बाद उपस्थित समाज के सदस्यों ने समाज के सर्वांगीण विकास और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की।
ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक के दौरान उमेश मिश्रा, भारत भूषण दुबे, दिनेश तिवारी, श्याम किशोर शर्मा, अजय तिवारी, विष्णु चौबे, सत्येंद्र तिवारी, अजय शर्मा, रोहित तिवारी, अनीष तिवारी, आलोक तिवारी, पोषण शुक्ला, रूपनारायण शुक्ला एवं प्रांजल शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित थे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज का आभार जताया, वहीं सचिव महेंद्र शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।


