राजनांदगांव। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजनीति में छह दशकों से सक्रिय रहने वाले भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख के जन्मदिन पर सुबह से लेकर देर रात तक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। रक्षाबंधन और जन्मदिन का विशेष संयोग होने से समर्थकों में दोगुना उत्साह देखने को मिला।
दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, सांसद संतोष पांडे, एसपी अंकिता शर्मा और निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम सहित कई प्रमुख हस्तियों ने दूरभाष व प्रत्यक्ष मुलाकात कर पारख को दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। वहीं सोशल मीडिया पर भी हजारों समर्थकों ने अपने नेता को बधाइयां प्रेषित कीं।
चैंबर ऑफ कॉमर्स और गौशाला परिवार ने किया सम्मान
विगत 50 वर्षों से गौशाला पिंजरापोल की सेवा करने और चैंबर ऑफ कॉमर्स को प्रदेश स्तर पर स्थापित करने में योगदान देने के लिए संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उनका विशेष स्वागत किया। गौशाला पिंजरापोल के दामोदरदास मुंदड़ा, इंदरचंद कोठारी तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष कमलेश बैद, अरुण डुलानी, ज्ञानू बाफना सहित नगर निगम अध्यक्ष पारस वर्मा और पार्षदों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा मानपुर-मोहला, चौकी, खैरागढ़, कवर्धा और डोंगरगढ़ के मंडलों से आए कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पगुच्छ भेंट किए।
आप सभी का स्नेह सदैव प्रेरणादायी: खूबचंद पारख
शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री खूबचंद पारख ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार के दिन मिला यह स्नेह, आशीर्वाद और जनसमर्थन उनके सार्वजनिक जीवन के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।


