त्यौहारों पर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं! चिखली पुलिस ने 9 असामाजिक तत्वों को भेजा जेल

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। आगामी त्यौहारों (रक्षाबंधन, गणेशोत्सव, जन्माष्टमी और मिलाद-उन-नबी) को देखते हुए पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। शहर में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चिखली चौकी पुलिस ने क्षेत्र के 9 नामी बदमाशों और उपद्रवियों पर बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग इलाकों से लगातार वाद-विवाद करने और शांति भंग करने की शिकायतें आ रही थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

इन 9 उपद्रवियों पर गिरी गाज:

अंकित जॉन (30 वर्ष) – निवासी आदर्श स्कूल के पीछे, गौरीनगर

अदनान कुरैशी (31 वर्ष) – निवासी गौरीनगर रामदादा गली

तक्ष पीटर उर्फ बिल्लू (19 वर्ष) – निवासी शिक्षक कॉलोनी

राबिन साइमन उर्फ अन्ना (21 वर्ष) – निवासी स्टेशनपारा

सेवक साहू उर्फ अज्जू (21 वर्ष) – निवासी शंकरपुर

जागेश्वर मारकण्डे (28 वर्ष) – निवासी सतनामी पारा, परमालकसा

आकाश साहू (21 वर्ष) – निवासी मंदिर तालाब के पास, परमालकसा

पुसऊराम मारकण्डे (39 वर्ष) – निवासी सतनामीपारा, परमालकसा

भैयालाल टंडन (40 वर्ष) – निवासी शीतला मंदिर के पास, परमालकसा

धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई
चिखली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्यौहारों के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में चिखली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, जयहिंद चौबे, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, मायासिंह गौर सहित पूरी चौकी टीम की अहम भूमिका रही।

अपने दोस्तों को शेयर करें :