‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृहद पौधारोपण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को लेकर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की जिला इकाई ने संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ठाकुरटोला के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. गुरप्रीत कौर, जिला अध्यक्ष मधुबाला श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रेणुका साहू सहित फाउंडेशन की नई सदस्य श्रीमती शालिनी साहू एवं डॉ. अर्चना पांडेय मौजूद रहीं। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

अपने दोस्तों को शेयर करें :