डोंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 54 हजार की अवैध शराब व बाइक जब्त, युवक गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शराब परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी मसाला शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 54 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि बी.डी. कॉलोनी, इंदिरा नगर निवासी विशाल कामड़े मोटरसाइकिल से अवैध देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस ने स्लीपर फैक्ट्री रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 40 पाव सुपर-36 मसाला देशी शराब (7.200 बल्क लीटर) कीमत 4 हजार रुपए तथा हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-08-BE-0859 कीमत 50 हजार रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने कुल 54 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया।

आरोपी विशाल कामड़े (19) निवासी बी.डी. कॉलोनी, इंदिरा नगर, डोंगरगढ़ के खिलाफ थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 399/2026 के तहत धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, चोरी, झपटमारी सहित विभिन्न धाराओं के पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराब कोचियों एवं अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय साहू, आरक्षक मिलकन वाल्टर, कांता प्रसाद एवं इन्द्रभान की सराहनीय भूमिका रही।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!