डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव लगातार गढ़ रहा विकास की गाथा : ऋषिदेव चौधरी

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा के लाडले विधायक व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के अथक प्रयासों से एक बार फिर राजनांदगांव जिले में विकास की बयार बहाई गई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को एक और बड़ी सौगात मिली है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए एवं डा. रमन सिंह का आभार जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री ऋषिदेव चौधरी ने एक प्रेस विग्यप्ति जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले के लिए 72.29 लाख रुपये की लागत के 17 विभिन्न अधोसंरचना निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत कार्यों में ग्राम ईरा में पुलिया निर्माण, मनकी में मुक्तिधाम निर्माण, फुलझर में अहाता निर्माण, डिलापहरी में शेड निर्माण, बरगा में गली कांक्रीटीकरण, सुरगी में शेड निर्माण एवं निर्मला घाट निर्माण, कुम्हालोरी और भंडारपुर में सीसी रोड निर्माण, आरला में सामुदायिक भवन निर्माण, कोटराभाठा में शेड निर्माण सहित कुल 17 विकास कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को बेहतर आवागमन एवं सामाजिक अधोसंरचना का लाभ मिलेगा।
ऋषिदेव चौधरी ने आगे कहा कि राजनांदगांव के जनता की जब्ज समझने वाले डा. रमन सिंह के सभी कार्यकालों की तरह इस बार भी राजनांदगांव में विकास की ऐतिहासिक गाथा गाढ़ी जा रही है जिसका ह्रदय से आभार।
जिला मंत्री ऋषिदेव चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ही आम जनता की हितैषी सरकार और डाक्टर साहब ने लगातार विकास कार्यों के माध्यम से यह सिद्ध किया है कि जनहित ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा से अभिसरण के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राजनांदगांव जिले को 3 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की भी स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसमें राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेडेसरा एवं डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम भैसरा में लगभग 18-18 लाख रुपये की लागत से नवीन पंचायत भवनों का निर्माण और बेलगांव (वि.खं. डोंगरगढ़) में 14 लाख रुपये की लागत से उचित मूल्य की दुकान का निर्माण कराया जाएगा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :