पुलिस ने बैंकों में चलाया सघन चेकिंग अभियान, परखी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर में एएसपी मुकेश ठाकुर (ऑपस) एवं एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने थाना क्षेत्रों के समस्त बैंकों एवं एटीएम को चेक करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों द्वारा अपने दल-बल के साथ बैंकों के आसपास एवं बैंकों के अंदर आंतरिक सुरक्षा एवं एटीएम को चेक किया गया। बैंकों के सुरक्षा के लिए लगाये गये उपकरण सीसीटीव्ही कैमरे, सुरक्षा कर्मियो की तैनाती, डबल लॉक की स्थिति, लाकर और सुरक्षा अलार्म आदि को बारीकि से चेक किया गया। चेकिंग के दौरान बैंक प्रबंधक को सीसीटीव्ही कैमरा एवं अलार्म सिस्टम को दुरुस्त रखने हेतु कहा गया। साथ ही बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर उपस्थित संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई तथा सभी बैंको को निर्देशित किया गया कि अपने ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड के संबद्ध में जागरूक करें, अवश्यकतानुसार पोस्टर आदि एटीएमए बैंक के ऑफिस में लगाने हेतु कहा गया। बैंक के अंदर या बाहर कोई संदिग्ध व्यक्ति हरकत करते दिखता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करने का भी निर्देश बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!