घुमका के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा संकल्पित : किरण वर्मा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। नगर पंचायत चुनाव को लेकर घुमका में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड क्रमांक 3, 4, 5, 7 और 8 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी किरण वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ वार्डों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और समर्थन की अपील की। इस दौरान कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया गया, जहां उन्होंने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को रेखांकित किया।

किरण वर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की मजबूत सरकार होने का सीधा लाभ स्थानीय निकायों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में भाजपा को मजबूत करने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।

उन्होंने कहा कि सड़क, परिवहन कनेक्टिविटी, अधोसंरचना, किसानों के लिए सिंचाई संसाधन, पेयजल व्यवस्था और मजदूरों के लिए रोजगार सृजन जैसे कार्य भाजपा शासन में ही प्रभावी रूप से संभव हैं।

किरण वर्मा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें घुमका की सेवा का अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता के कार्यों को सरल बनाना रहेगा और वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगी।

इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़, नगर पंचायत डोंगरगांव अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, पूर्णिमा साहू, अनीता मिश्रा, रेणु सूर्यवंशी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा नगर निगम राजनांदगांव के पार्षद रवि सिन्हा, सावन वर्मा, राजा माखीजा, राजेश यादव, शेखर यादव, लोकेश जैन, रानू जैन, जैनम वेद, शरद सिन्हा, दूलेश्वर साहू, सतीश साहू, अरुण साहू सहित घुमका मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, महामंत्री ललित साहू, जनक साहू, देवेंद्र बघेल, शैलेंद्र वर्मा, रूपनारायण साहू, गोविंद यादव, नोहेंद्र सिन्हा तथा वार्ड प्रभारी एवं सह प्रभारी उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!