राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजनांदगांव में खेलो इंडिया सेंटर विगत 3 वर्षों से संचालित की जा रही है। जिसमें शासन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिका हॉकी खिलाड़ियों को वर्ष में दो बार प्लेयिंग किट का वितरण किया जाता है।
इसी कड़ी में आज शहर के महापौर मधुसूदन यादव के मुख्य आतिथ्य तथा ए. एक्का सहायक निदेशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, पार्षद सावन वर्मा, पार्षद छोटेलाल रामटेके, पार्षद मनोहर यादव तथा जिला हाकी संघ सचिव शिव नारायण धकेता, नीलम जैन, भूषण साव के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मधुसूदन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार खेल को बढ़ाने का प्रयास कर रही है, बहुत जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम के इस एस्ट्रोटर्फ को भी बदलने का कार्य करेगी। श्री यादव ने इस अवसर पर खिलाड़ियों से अनुशासन में रहकर उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने हेतु आह्वान किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
श्री यादव ने हाकी अध्यक्ष श्री अंसारी की मांग पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हाई मास्क लाइट लगवाने की घोषणा की। नई जर्सी का अनावरण करते हुए श्री यादव ने कहा कि जर्सी केवल टीम की पहचान नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत भाषण में बताया शासन द्वारा खेलो इंडिया स्कीम के तहत खेलो इंडिया लघु केंद्र संचालित किया जा रहा है, जिसमें 75 बालक/बालिका प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। शासन द्वारा हर वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी को कीट वितरण किया जाता है, जिसके तहत आज वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों की उपस्थिति में किट का वितरण किया जा रहा है। इसके पूर्व प्रातः काल में बालिका वर्ग के जर्सी का अनावरण जितेंद्र मुदलियार (पूर्व अध्यक्ष राज्य युवा आयोग छण्गण् शासन) द्वारा किया गया। उन्हानें कहा कि आज जिस जर्सी का अनावरण हुआ है, इसके रंग और डिजाइन में आपकी टीम का अनुशासन और जज्बा झलकता है, जब आप इस जर्सी को पहनकर मैदान में उतरेंगे, तो याद रखिएगा कि आप केवल अपना नहीं, बल्कि अपने टीम और उन तमाम लोगों की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो आप पर भरोसा करते हैं। जर्सी हमें याद दिलाती है कि मैदान पर कोई खिलाड़ी बड़ा या छोटा नहीं होता। पूरी टीम एक समान रंग पहनती है क्योंकि जीत व्यक्तिगत कौशल से नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास से मिलती है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीलम चंद जैन, भूषण साव, छोटे लाल रामटेके पार्षद, महेंद्र सिंग ठाकुर, प्रिंस भाटिया, गुणवंत पटेल, अनुराज श्रीवास्तव, चेतन भानुशाली, राजिक सोलंकी, परमजीत सिंह साई कोच, समृति देवी साईं कोच, शकील अहमद खेलो इंडिया हॉकी कोच, किशोर धीवर, जिम्मी साहू, दिग्विजय श्रीवास्तव, दीपक यादव, तौफीक अहमद, प्रीतम प्रजापति, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

