कलेक्टर ने सुरगी पीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुरगी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग रंग की बेडशीट निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपयोग करने के निर्देश दिए, ताकि अस्पताल में स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने एनसीडी जांच शिविर में आने वाले मरीजों को नियमित योग के लिए प्रेरित करने को कहा, जिससे लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर बीमारियों से बचाव कर सकें।

कलेक्टर ने एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की जानकारी ली और 14 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, सीएमएचओ डॉ. एनआर नवरतन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, पीएचसी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेंद्र वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!