नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शारीरिक शोषण करने के मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को रायपुर से सकुशल बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 581/2025 के तहत 24 नवंबर 2025 को बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को जानकारी मिली कि बालिका रायपुर में है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर बालिका को आरोपी उमेश यादव (21), निवासी डोंगरगढ़, के कब्जे से बरामद किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बालिका को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ शारीरिक शोषण किया।
आरोपी के खिलाफ धारा 137 (2), 87, 64 (2), (एम), 65 (1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 14 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में की गई।
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, उपनिरीक्षक गीतांजली सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक मुजीब रहमान कुरैशी एवं आरक्षक ऋतेश गात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!